रानीगंज स्टेशन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी का भव्य स्वागत

शिक्षकों और एबीवीपी के छात्रों में दिखा उत्साह




रानीगंज- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी के रानीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान संगठन से जुड़े शिक्षकों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला. स्वागत समारोह में उन्हें उत्तरीय पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.


उल्लेखनीय है कि कोलकाता के साल्टलेक स्थित ईजेडसीसी सभागार में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, पश्चिम बंगाल (विद्यालय शिक्षा) के द्वादश त्रैवार्षिक प्रदेश सम्मेलन में शांतनु मुखर्जी को आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है.


इस सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया था.उनके प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रानीगंज पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त