15 दिनों में कागजात की जांच के बाद चुनावी प्रक्रिया पर आगे बढ़ने का निर्णय
रानीगंज : श्री कन्हैयालाल भगवानदास सराफ स्मृति भवन में चुनाव कराने और लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर राजा गोयनका के नेतृत्व में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार को ही अपरान्ह समाप्त हो गया. मारवाड़ी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक के बाद आपसी सहमति से अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया.
राजा गोयनका ने आरोप लगाया था कि सराफ भवन में लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से संस्था में चुनाव नहीं हुआ है.उन्होंने संस्था की पारदर्शी व्यवस्था और नई कमेटी के गठन की मांग की थी.वहीं भवन के वर्तमान चेयरमैन मनोज सराफ ने कहा था कि उन्हें अनशन की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और आंदोलनकारियों की वैध सदस्यता भी स्पष्ट होनी चाहिए.
बैठक के बाद मारवाड़ी समाज के प्रबुद्ध नागरिक जुगल गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 दिनों के भीतर कन्हैयालाल भगवानदास सराफ स्मृति भवन से संबंधित मौजूदा कागजात की जांच की जायेगी. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जायेगी. इस निर्णय के बाद राजा गोयनका ने अपना अनशन समाप्त कर दिया.


0 टिप्पणियाँ