रानीगंज के नारायणकुड़ी ओसीपी में ब्लास्टिंग से क्षुब्ध ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, पुनर्वास की मांग कर किया रास्तावरोध

  • -रानीगंज के ग्रामीणों ने ओसीपी में ब्लास्टिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
  • -ओसीपी से उड़ते पत्थरों से घरों को नुकसान और जान का खतरा.
  • -ग्रामीणों ने ओसीपी हटाने या पुनर्वास की मांग की.
  • -सड़क जाम और पुलिस की गाड़ी रोकी गई.
  • -ग्राम पंचायत प्रधान ने ग्रामीणों का समर्थन किया.



रानीगंज- रानीगंज के बादाम बागान बाईपास मोड के समीप स्थित नारायण कुड़ी ओसीपी में लगातार हो रहे ब्लास्टिंग से क्षुब्ध नतुन एगरा सिंह पाड़ा सहित आसपास के मोहल्लों के ग्रामीणों ने शनिवार संध्या घण्टो जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रानीगंज गिरजा पाड़ा से रानीसायर जाने वाले बाईपास रास्ता अवरोध किया.ग्रामीणों का आरोप है कि ओसीपी में होने वाले विस्फोटों से उनके घरों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है और उनकी जान को भी खतरा है.



ग्रामीणों ने बताया कि ओसीपी से उड़ते हुए बड़े-बड़े पत्थर उनके घरों पर गिर रहे हैं, जिससे घरों की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. घर के अंदर रखे सामान भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई पत्थर किसी व्यक्ति पर गिर जाए तो जान जाने का खतरा भी रहता है.


आज हुई घटना में स्वरूपा धीवर नामक एक महिला ने बताया कि आज जब ओसीपी में ब्लास्टिंग हुआ तो एक बड़ा पत्थर उनके घर पर जा गिरा. उन्होंने कहा कि वह बहुत डर गई थीं और अगर वह पत्थर उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था.


ग्रामीणों ने मांग की है कि या तो नारायण कुड़ी ओसीपी को इस क्षेत्र से हटाया जाए या फिर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास दिया जाए.उन्होंने कहा कि ओसीपी उनके मोहल्ले से आधा किलोमीटर से भी कम दूरी पर है और इससे उनके जीवन को भारी खतरा है.


विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस की गाड़ी को भी रोक दिया. उन्होंने कहा कि वे तब तक अपना प्रदर्शन नहीं हटाएंगे जब तक प्रशासन उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दे देता.


नुतन एगारा ग्राम पंचायत प्रधान ममता मंडल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों का समर्थन किया.उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या जायज है और ईसीएल प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.


यह मामला ईसीएल प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें कोई ठोस कदम उठाना होगा,अन्यथा यह प्रदर्शन उग्र होने की संभावना है.इस रस्तवरोध के कारण लगभग 4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता