रानीगंज: एचपी गैस किल्लत पर चेंबर ऑफ कॉमर्स की बड़ी पहल; रीजनल मैनेजर से वार्ता सफल, जल्द सुधरेगी व्यवस्था



रानीगंज-पश्चिम एशिया में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर रानीगंज में भी साफ देखा जा रहा है। स्थानीय मिलन कांति मंडल (एचपी गैस डीलर) के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश और सिलेंडर की भारी किल्लत को देखते हुए सोमवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सक्रिय कदम उठाया।


रीजनल मैनेजर से मिला चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गापुर स्थित एचपी एलपीजी के रीजनल मैनेजर लोकेश सक्सेना से मुलाकात की। इस दल में जुगल प्रसाद गुप्ता (अध्यक्ष)रोहित खेतान (चैयरमेन),शरत कनोडिया (सचिव ) तथा मनोज केशरी (कार्यकारी अध्यक्ष) थे.


डीलर पर लगा आर्थिक दंड, 'मयूरी कंपनी' को सौंपी गई जिम्मेदारी

बैठक के बाद अध्यक्ष जुगल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रीजनल मैनेजर के साथ वार्ता काफी सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि मिलन कांति मंडल के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने उन पर आर्थिक पेनल्टी (जुर्माना) लगाया है। इसके साथ ही, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आसनसोल के गैस डीलर 'मयूरी कंपनी' को रानीगंज के साथ टैग कर दिया गया है।


नंदलाल जलन शिक्षा सदन से होगा वितरण; बुधवार से राहत की उम्मीद

समस्या के समाधान हेतु जुगल गुप्ता ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जिनमे भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए अब रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के बगल स्थित नंदलाल फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रांगण में गैस सिलेंडर का वाहन खड़ा होगा. संभवतः बुधवार से प्रतिदिन लगभग 400 उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जाएंगे, प्रथमतः जिनके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आ चुका है. रीजनल मैनेजर ने आश्वासन दिया है कि 2 दिनों के भीतर सुधार दिखने लगेगा और एक सप्ताह में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.


ग्राहकों का फूटा गुस्सा, कालाबाजारी का आरोप

दूसरी और मंगलवार को भी रानीगंज बर्न्स प्लाट के स्थित मंडल एचपी गैस एजेंसी के सामने ग्राहकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्राहकों का आरोप था कि 20-22 दिन बीत जाने और भुगतान होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जबकि मोबाइल पर 'डिलीवरी' के मैसेज आ रहे हैं.लोगों ने आरोप लगाया कि सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। कई लोग अपनी ड्यूटी और जरूरी काम छोड़कर एजेंसी के चक्कर काट रहे थे। अब चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल से पीड़ित ग्राहकों में उम्मीद की किरण जगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर