रानीगंज के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना



रानीगंज : राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह रविवार को रानीगंज स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचे. उनके मंदिर पहुंचते ही श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने माला और फूलों से उनका स्वागत किया.


श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विष्णु सराफ, कोषाध्यक्ष विनोद बंसल, अरुण राजपुरिया, बबलू सिंह, अरुण मारोदिया, अमित मारोदिया, राहुल केजरीवाल सहित अन्य सदस्यों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया. इसके बाद अर्जुन सिंह ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मंदिर में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने रानीगंज के साथ-साथ पूरे प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की.

पूजा के बाद मंत्री ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि मंदिर के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे.



पूजा से पहले 650 से अधिक नयी बसें बेड़े में होंगी शामिल

 परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी बसों की कमी जल्द दूर की जायेगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 750 सरकारी बसें खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण कई रूटों पर बस सेवा प्रभावित है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूजा से पहले 650 से अधिक नयी बसों को सरकारी बस बेड़े में शामिल किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि ‘रात्रि सेवा’ के नाम पर कई रूटों पर एक भी सरकारी बस नहीं चल रही है. सरकार सभी प्रमुख रूटों पर सरकारी बस सेवा शुरू करेगी. कोलकाता से आसनसोल और सिलीगुड़ी तक हर विधानसभा क्षेत्र को बस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा. नबद्वीप धाम सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों तक सरकारी बसें पहुंचायी जायेंगी. मार्च तक करीब 1500 नयी बसें राज्य के परिवहन बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य है.



पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत का दावा

सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूजा से पहले 10 अक्तूबर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाये.इसे लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है.



मुख्य सड़कों पर टोटो नहीं चलने देंगे : मंत्री

टोटो के परिचालन पर सख्ती की बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्य सड़कों पर किसी भी टोटो को चलने नहीं दिया जायेगा.उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के पास 40-50 टोटो हैं, जो बिना परमिट और सरकारी टैक्स के चलाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति एक टोटो खरीदकर चलाये, इसमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में चलने नहीं दिया जायेगा. लोगों को समझाया जा रहा है कि मुख्य सड़कों से टोटो हटाये जाएं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर