रानीगंज में फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, 250 किलो चायपत्ती नष्ट; होटलों में फायर सेफ्टी जांच



रानीगंज: पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य सुरक्षा शाखा पश्चिम बर्दवान की ओर से चलाये जा रहे ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ अभियान के तहत शुक्रवार को रानीगंज में चायपत्ती की दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया. टीम ने सुरेश चोपड़ा के तिलक रोड और तार बांग्ला इलाके की दो दुकानों में दबिश देकर काफी मात्रा चायपत्ती नष्ट कर दी.वहीं, कुछ चायपत्ती के नमूने जांच के लिए संग्रहित किये गये हैं.

बताया गया कि विभाग को सूचना मिली थी कि उक्त दुकानों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और कथित तौर पर निम्न गुणवत्ता की चायपत्ती बेची जा रही है सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दोनों दुकानों में जांच की. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में चायपत्ती को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. वहीं, कुछ नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

तीन होटलों में फायर सेफ्टी की जांच

इधर, रानीगंज दमकल विभाग की ओर से भी शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न होटलों में औचक निरीक्षण किया गया.दमकल अधिकारियों ने पंजाबी मोड़ स्थित मिडवे होटल, तारा.माँ लॉज और अमृत होटल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने होटलों में अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों और आपात स्थिति में बाहर निकलने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही होटल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

बताया जाता है कि इससे पहले पांडवेश्वर में भी कई होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच की गयी थी. सूत्रों के अनुसार खाद्य सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा से संबंधित यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा. आने वाले दिनों में रानीगंज और आसपास के इलाकों में अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार