गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, पश्चिम बर्धमान में गौ भक्तों का प्रदर्शन

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और अलग मंत्रालय बनाने की उठायी मांग



रानीगंज- गौ माता की रक्षा, सेवा और सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को 'गो सम्मान आवाहन अभियान-2026' के तहत पश्चिम बर्धमान जिले में गौ भक्तों ने प्रदर्शन किया.रानीगंज, आसनसोल, दुर्गापुर, जामुड़िया, बाराकर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आसनसोल जिला समाहरणालय पहुंचे और अतिरिक्त जिला शाशक एस. सौरव मोहंती को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गौ संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय के गठन की मांग की गयी.



सोमवार सुबह रानीगंज के श्री श्याम मंदिर प्रांगण से सैकड़ों गौ भक्त बसों और अन्य वाहनों से आसनसोल के लिए रवाना हुए. रानीगंज गौशाला के पूर्व सचिव दीपक कालोटिया ने कहा कि संगठन लंबे समय से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाने और गौ संरक्षण के लिए प्रभावी सरकारी व्यवस्था की मांग कर रहा है. उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को भी इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.



रानीगंज गौशाला के पूर्व अध्यक्ष ललित खेतान ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने से उनके संरक्षण को मजबूती मिलेगी और गौ हत्या पर प्रभावी रोक लग सकेगी. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को भी ज्ञापन भेजा गया है.



जिला समाहरणालय के निकट सीएलजी मैदान में आयोजित सभा में गौ संरक्षण और गौशालाओं की स्थिति में सुधार की मांग उठायी गयी.इसके बाद वहां से विशाल रैली निकालकर जिला समाहरणालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर गोपाल खेड़िया, दीपक जालान, अशोक बुचासिया, विकास सतनालिका, विशाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे. आयोजकों ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण से जुड़ी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल