रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर



रानीगंज- गिरजापाड़ा इलाके में रविवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' के नाम से मशहूर शंभू राउत(52) की एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई.इस हृदयविदारक घटना के बाद से कॉलेज पाड़ा और पूरे रानीगंज क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.


कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच की है. कॉलेज पाड़ा निवासी शंभू राउत गिरजापाड़ा मुख्य मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहे थे.इसी दौरान रानीगंज से बांकुड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक की गति इतनी अधिक थी कि चालक अपना संतुलन खो बैठा और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंभू जी लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े.


अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत रानीगंज के मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; दुर्गापुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली. हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है.


समाज में सक्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व

शंभू राउत केवल एक व्यवसायी ही नहीं, बल्कि एक अत्यंत मिलनसार और धार्मिक व्यक्ति भी थे. वे श्री हनुमान चालीसा संघ, रानीगंज के सक्रिय सदस्य थे. उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही संघ के सदस्यों और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.


अश्रुपूरित नेत्रों से दी गई अंतिम विदाई

रानीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मेजिया स्थित दामोदर नदी के तट पर ले जाया गया. वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी, जहां उनका दाह संस्कार संपन्न हुआ.पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात