सातों खदानों के प्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी, वीरेंद्र सिंह बने क्षेत्र अध्यक्ष
रानीगंज-ईसीएल के कुनुस्तोरिया कोलियरी परिसर में गुरुवार को इंडियन नेशनल माइंस ऑफिशियल्स एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (इनमोसा) की कुनुस्तोरिया एरिया की नई कमिटी का गठन किया गया. कमिटी गठन की प्रक्रिया एसोसिएशन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी पीएन मिश्रा एवं ईसीएल के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुखेन राय चौधरी की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई.
पर्यवेक्षक के रूप में डिविजनल कमिटी सदस्य एवं झांझरा एरिया के एरिया प्रेसिडेंट उत्पल राय तथा काजोड़ा एरिया के एरिया सेक्रेटरी राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे.कुनुस्तोरिया एरिया की सभी सातों खदानों से इनमोसा के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की.
नई कमिटी में वीरेंद्र सिंह को क्षेत्र अध्यक्ष, विवेकानंद दत्ता एवं मृत्युंजय दास को उपाध्यक्ष, संजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष और मनोज कुमार सिन्हा को क्षेत्र सचिव बनाया गया है. चुन्नूलाल मिश्रा एवं सहदेव यादव संयुक्त सचिव, सत्यनारायण झा, पिंटू गोराई, पार्थ सारथी कुंडू, ऐन मोहम्मद एवं कलीम अंसारी संगठन सचिव तथा अनिल कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये.
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित कुमार राजक, सुसांता कुमार बोउरी, नागेश्वर मिस्त्री और हरिंदर साव को शामिल किया गया है.
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अधिकारियों एवं सुपरवाइजरी स्टाफ के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना है. इस दौरान सदस्यों ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं मजबूती बनाये रखने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया.


0 टिप्पणियाँ