रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित




रानीगंज- भाजपा आसनसोल सांगठनिक जिला में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने मंगलवार, 18 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल-1 की समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया.यह कार्रवाई मोर्चा समितियों को छोड़कर की गयी है.नयी मंडल समिति का गठन होने तक संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए मंडल कोर कमेटी गठित की गयी है.


जारी पत्र के अनुसार, रानीगंज विधानसभा मंडल-1 के नेता आनंद साव तथा आसनसोल सांगठनिक जिला के जिला सचिव बादशाह चटर्जी को तत्काल प्रभाव से उनकी सभी सांगठनिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.





नयी मंडल समिति के गठन तक देवजीत खान को कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है.डॉ. राजा भौमिक और शताब्दी चटर्जी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है.वहीं दिनेश सोनी, शंकर साव, मोनु कुमार वर्मा, देबाशीष केवड़ा और शोभा देवी यादव को कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है.


पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति तथा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मंडल-1 समिति को भंग करने का निर्णय लिया गया है.नयी समिति के गठन तक कोर कमेटी मंडल की सांगठनिक गतिविधियों और कार्यों का संचालन करेगी. भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को रानीगंज में पार्टी की आगामी गतिविधियों और सांगठनिक रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार