रानीगंज से पूरे बंगाल में होगी पतंजलि उत्पादों की सप्लाई

रानीगंज स्क्वायर मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुरू हुआ नया सेंट्रल गोदाम व सप्लाई चैनल



रानीगंज- पतंजलि ने पश्चिम बंगाल में अपने.समस्त उत्पादों का वितरण नेटवर्क को और मजबूत करते हुए रानीगंज स्क्वायर मंगलपुर में नया सेंट्रल गोदाम और सप्लाई चैनल शुरू किया है. यहां से अब पूरे पश्चिम बंगाल में पतंजलि के उत्पादों की आपूर्ति की जायेगी.



इस संबंध में जानकारी देते हुए नेटवर्क शुरू करने वाले उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले कंपनी का गोदाम शहर के अंदर शिशुबगान में स्थित था. कारोबार बढ़ने के कारण वहां जगह कम पड़ रही थी. इसी वजह से गोदाम को इस बड़ी और सुविधाजनक जगह पर स्थानांतरित किया गया है.



उन्होंने बताया कि नये केंद्र से मुर्शिदाबाद ,वीरभूम,बांकुडा,पुरुलिया सहित बंगाल के सभी जिलों में पतंजलि के उत्पाद भेजे जायेंगे. पतंजलि के सभी उत्पादों का वितरण इसी केंद्र से किया जाएगा.उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में इस नेटवर्क को विकसित किया जा रहा है.

नये सेंट्रल गोदाम के शुरू होने से कंपनी के कारोबार में वृद्धि के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों की दुकानों और सेंटरों तक उत्पादों की आपूर्ति भी आसान होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर