श्री श्याम मंदिर पहुंचीं राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा

भव्य ‘सरस संकीर्तन’ में उमड़े श्रद्धालु, मंदिर कमेटी ने मंत्री को किया सम्मानित




रानीगंज-पश्चिम बंगाल सरकार की उद्योग, वाणिज्य एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा मंगलवार को रानीगंज स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचीं.मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, विधायक बीजोन मुखर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह, बादशाह चटर्जी ,मनोज ओझा, एवं रवि केसरी सहित अन्य नेताओं ने भाजपा मंडल की ओर से मंत्री का स्वागत किया. मंदिर कमेटी की ओर से विमल सराफ, विष्णु सराफ एवं पवन केजरीवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.




मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने कहा कि रानीगंज के श्री श्याम मंदिर पहुंचकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई. मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखकर वह अभिभूत हुईं . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पश्चिम बंगाल के बहुमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है.धार्मिक स्थलों के विकास एवं संरक्षण पर भी सरकार का ध्यान है. उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.



इसी अवसर पर श्री श्याम मंदिर एवं श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट, रानीगंज के तत्वावधान में भव्य ‘सरस संकीर्तन’ का आयोजन किया गया. श्री मनोज ओझा के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया.आसनसोल संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य और मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजकों ने संकीर्तन के माध्यम से सभी के जीवन में शांति, सद्भाव, सुख एवं समृद्धि की कामना की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर