जामुड़िया के पांच पुलिस केंद्रों को मिली एंबुलेंस, मरीजों को मिलेगी त्वरित मदद

श्याम मेटालिक ने सीएसआर के तहत विधायक को सौंपी थीं पांच एंबुलेंस



जामुड़िया-गंभीर मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के पांच पुलिस केंद्रों को एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं. बीते माह औद्योगिक नगरी जामुड़िया स्थित श्याम मेटालिक कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत क्षेत्रवासियों के लिए विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी को पांच एंबुलेंस प्रदान की थीं. शनिवार को ये एंबुलेंस जामुड़िया थाना सहित क्षेत्र के चार अन्य पुलिस केंद्रों को सौंपी गईं.


विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक थाने के पास एंबुलेंस उपलब्ध कराने का वादा किया था. उसी दिशा में यह पहल की गई है.क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण गंभीर मरीजों को कई बार दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है.ऐसे में एंबुलेंस की उपलब्धता मरीजों और उनके परिजनों के लिए काफी मददगार होगी.


पांच केंद्रों को मिली एंबुलेंस

जामुड़िया थाना, केंदा पुलिस चौकी, चुरुलिया पुलिस चौकी, श्रीपुर पुलिस चौकी और ट्रैफिक पुलिस केंद्र को एक-एक एंबुलेंस दी गई है. इन्हें संबंधित पुलिस केंद्रों में रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर आसपास के इलाकों में आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जा सके.


डॉ. मुखर्जी ने कहा कि हार्ट अटैक, प्रसव संबंधी आपात स्थिति और गंभीर बीमारियों के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में ये एंबुलेंस उपयोगी साबित होंगी. उन्होंने बताया कि आम लोगों को अपने नजदीकी थाने का संपर्क नंबर मालूम रहता है. ऐसे में पुलिस के माध्यम से एंबुलेंस की मदद लेना आसान होगा.

श्याम मेटालिक कंपनी के सहयोग से की गई इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को मजबूत करना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त