कांकरडांगा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया उद्घाटन

2004 में शुरू हुई पूजा ने लिया भव्य मंदिर का रूप, कम्युनिटी हॉल और हाई मास्ट लाइट की मांग पर मिला आश्वासन



रानीगंज। रानीगंज के कांकरडांगा दुर्गा मंदिर प्रांगण में कांकरडांगा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



पूजा कमेटी के सदस्य पार्थ कर ,आकूल गोप,गोपाल गोप ने बताया कि वर्ष 2004 में स्थानीय लोगों ने मिलकर यहां दुर्गापूजा की शुरुआत की थी। लंबे समय बाद वर्ष 2025 में नए मंदिर के निर्माण का निर्णय लिया गया और 2026 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसी उपलक्ष्य में मंदिर का प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया।

कमेटी की ओर से लंबे समय से कम्युनिटी हॉल और हाई मास्ट लाइट की मांग की जा रही थी। इस संबंध में मंत्री के समक्ष मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने जल्द काम कराने का आश्वासन दिया।



कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूजा की विशेषता है कि गांव के साथ आसपास के गांवों के लोग भी मिल-जुलकर इसमें भाग लेते हैं। इस अवसर पर नर-नारायण सेवा का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त