एनएच-19 पर देर रात दो हादसे, रानीसायर में कार जलकर राख, चूनाभाटी में रसायन से भरा टैंकर पलटा

तीन यात्री सुरक्षित, टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर फैला रसायन; यातायात प्रभावित




रानीगंज- रानीगंज इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देर रात करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग हादसों से अफरा-तफरी मच गई. पहली घटना में रानीसायर मोड़ के पास कोलकाता से धनबाद जा रही एक चारपहिया गाड़ी में आग लग गई, जबकि दूसरी घटना में चूनाभाटी इलाके में रसायन से भरा एक टैंकर पलट गया. दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.



जानकारी के अनुसार, पहली घटना रात करीब एक बजे रानीसायर मोड़ पर हुई. कोलकाता से धनबाद जा रही कार में अचानक आग लग गई. स्थिति को भांपते हुए कार में सवार तीनों यात्री तत्काल बाहर निकल गए. सूचना मिलने पर पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी नजमुल हुदा ने दमकल विभाग को खबर दी. दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी.



वहीं, दूसरी घटना रात करीब 2:15 बजे चूनाभाटी इलाके में हुई.हल्दिया से हिमाचल प्रदेश जा रहा रसायन से भरा एक टैंकर पलट गया.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में औद्योगिक सॉल्वेंट ले जाया जा रहा था, जिसे गैर-ज्वलनशील तरल रसायन बताया गया है. हादसे में टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त होने के कारण रसायन सड़क पर फैलने लगा.इससे सड़क पर चिकनी परत बन गई और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई.



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. एहतियात के तौर पर सड़क की एक लेन बंद कर यातायात नियंत्रित किया गया.दमकलकर्मियों ने पानी और बालू की मदद से सड़क पर फैले रसायन को हटाने का काम शुरू किया.वहीं, दो क्रेन की सहायता से पलटे टैंकर को हटाने की तैयारी की गई. दोनों हादसों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त