जामुड़िया में पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने किया सड़क जाम

विधायक के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन, करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित



जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के दामोदरपुर इलाके में बुधवार सुबह नियमित पेयजल की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं ने जामुड़िया-चाकदौला मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने घरों से पानी भरने के लिए इस्तेमाल होने वाली बाल्टियां और अन्य बर्तन लेकर सड़क पर पहुंचीं और उन्हें सड़क पर रखकर विरोध जताया.


सुबह के व्यस्त समय में मुख्य सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक भी जाम में फंस गये.इससे कुछ समय के लिए इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही.


इसी दौरान जामुड़िया के विधायक डॉ. बिजन मुखोपाध्याय भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे. सड़क जाम की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की.महिलाओं ने विधायक के सामने इलाके में लंबे समय से जारी पेयजल संकट की समस्या रखी. उन्होंने बताया कि पर्याप्त और नियमित पानी नहीं मिलने के कारण दामोदरपुर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


विधायक डॉ. बिजन मुखोपाध्याय ने महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद मामले की जांच कराने तथा पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया. विधायक के आश्वासन के बाद महिलाओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद धीरे-धीरे मुख्य सड़क पर यातायात सामान्य हो गया.

प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि दामोदरपुर के निवासियों के लिए नियमित और पर्याप्त पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें पानी के लिए बार-बार आंदोलन करने को मजबूर न होना पड़े.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर