श्याम मेटालिक ने जामुड़िया को दी पांच नयी एंबुलेंस

विधायक बिजन मुखर्जी को सौंपी गयीं,


आपातकालीन चिकित्सा सेवा होगी मजबूत



जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से श्याम मेटालिक फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत पांच नयी एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयीं.शनिवार को बीजपुर हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एंबुलेंस विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी को सौंपी गयीं.इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गयी.



कार्यक्रम में जिलाधिकारी एस. पन्नोबलम, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, डीसी सेंट्रल ध्रुव दास, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी, श्याम मेटालिक के निदेशक सुमित चक्रवर्ती, प्लांट मैनेजर सूर्य कुमार माईती, व्यवसायी नेता अजय खेतान, जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, सचिव महेश सावड़िया, श्याम मेटालिक के अधिकारी आलोक मिश्रा, उर्मिला चटर्जी, जामुड़िया आयरन एंड स्टील इंडिस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद थे.अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया.



जिलाधिकारी एस. पन्नोबलम ने कहा कि यह पहल विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार के सहयोग से संभव हुई है. एंबुलेंस के संचालन की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर तय की जायेगी. उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत आने वाले दिनों में प्रशासन और निजी उद्योगों के बीच समन्वय बैठक कर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार की जायेंगी.



विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में इनडोर अस्पताल का अभाव लंबे समय से समस्या है. विधायक बनने के बाद 10 बेड के अस्पताल की अनुमति दिलायी गयी है और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जल्द ही वहां बेड समेत अन्य सुविधाएं शुरू की जायेंगी.उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पहले से उपलब्ध एक एंबुलेंस सहित सभी एंबुलेंस को अलग-अलग स्थानों पर रखा जायेगा और पुलिस के माध्यम से इनके संचालन की योजना है.साथ ही एक वर्ष के भीतर सभी सुस्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.


पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने कहा कि एंबुलेंस के बेहतर संचालन के लिए ड्राइवर और पैरामेडिक्स की व्यवस्था जरूरी है. प्रशासन की ओर से इस दिशा में आवश्यक सहयोग किया जायेगा. वहीं, सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी ने क्षेत्र के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया है. पूजा से पहले 50 लाइट लगाने और दूरदराज इलाकों में पेयजल के लिए 10 सबमर्सिबल पंप लगाने की योजना है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर