बांंकुड़ा : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घर-घर दीप बांट रही भाजपा

‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की अपील'



बांंकुड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके राजनीतिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। इसी अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम घर-घर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का आह्वान किया गया है।



इसी क्रम में बुधवार को बांंकुड़ा शहर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दुकानों के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों के बीच दीप वितरित किये। इस दौरान भाजपा बांंकुड़ा सांगठनिक जिला अध्यक्ष प्रसनजीत चटर्जी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने लोगों को 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करने का आग्रह किया।



भाजपा की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर की शाम छह बजे से सात बजे के बीच घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की गयी है।


बांंकुड़ा शहर में दीप वितरण के दौरान भाजपा नेताओं ने आम लोगों को इस अभियान की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने का अनुरोध किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केंद्र में रखते हुए आने वाले दिनों में जिले में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर