जामुड़िया में जल्द बनेगा अपना अग्निशमन केंद्र, वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

चाकदोला मोड़ के पास एनएच-14 किनारे जमीन चिह्नित, विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण




जामुड़िया- जामुड़िया के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही अग्निशमन केंद्र की मांग अब पूरी होने की दिशा में है.कोयला खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र जामुड़िया में आग लगने की घटनाओं के दौरान दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में होने वाली देरी के कारण अक्सर नुकसान बढ़ जाता था. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थानीय विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने विधानसभा में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था. प्रस्ताव पर राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब जमीन चिह्नित कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.



एनएच-14 के किनारे चिह्नित हुआ भूखंड

जामुड़िया बीएलएंडएलआरओ की ओर से चाकदोला मोड़ से सटे एनएच-14 के किनारे अग्निशमन केंद्र के लिए एक भूखंड चिह्नित किया गया है राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने के कारण यहां से दमकल की गाड़ियों को जामुड़िया के विभिन्न इलाकों में तेजी से पहुंचने में सुविधा होने की उम्मीद है.



गुरुवार को विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने दमकल विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चिह्नित भूखंड का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जमीन को अग्निशमन केंद्र के लिए उपयुक्त बताया.केंद्र बनने के बाद आग लगने की स्थिति में आसनसोल या रानीगंज से दमकल की गाड़ियों के आने पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है.



विकास की अन्य योजनाओं पर भी जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस पहल की शुरुआत का उल्लेख करते हुए विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि जामुड़िया के विकास के लिए आने वाले दिनों में कई योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जायेगा. इनमें अस्पताल, रवींद्र भवन, इनडोर स्टेडियम और नशामुक्ति केंद्र का निर्माण शामिल है.


नये अग्निशमन केंद्र की पहल से जामुड़िया के लोगों में सुरक्षा को लेकर उम्मीद जगी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र स्थापित होने से आपात स्थिति में दमकल की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित होने में मदद मिलेगी और आग से होने वाले नुकसान को कम करने में सहायता मिल सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर