मोदी के जन्मदिन पर अनाथ आश्रम में सेवा कार्यक्रम, बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बांटी दैनिक जरूरत की सामग्री, जिलाध्यक्ष अभिक मंडल बोले- एक माह तक चलेगा सेवा अभियान




रानीगंज-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिले की ओर से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंडाल के बास्का गांव स्थित एक अनाथ आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिक कुमार मंडल, उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी, रानीगंज मंडल-2 के भाजपा अध्यक्ष बलवान पासवान, महासचिव सोनू यादव, संजय चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.



कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट पर दूध अर्पित कर उनका अभिनंदन किया गया. इसके बाद बच्चों को पायसम खिलाया गया और अनाथ आश्रम के बच्चों के हाथों केक कटवाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गयीं. जन्मदिन के अवसर पर आश्रम में रहने वाले बच्चों को दैनिक जरूरत की विभिन्न सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी.





भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ समय बिताया. इस दौरान बच्चों के बीच खुशी का माहौल रहा.

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिक कुमार मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा की ओर से एक महीने तक विभिन्न सेवा कार्य चलाये जाएंगे. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा गतिविधियों में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में बुधवार से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर