बांकुड़ा में कांग्रेस का संगठन मजबूत करने की कवायद, 100 टैक्सी मालिक-चालक पार्टी में शामिल

माचानतला टैक्सी स्टैंड पर आयोजित पथसभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक विश्वास ने दिलायी सदस्यता



बांकुड़ा। जिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बांकुड़ा के माचानतला स्थित टैक्सी स्टैंड पर आयोजित एक पथसभा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभिषेक विश्वास के हाथों 100 टैक्सी मालिकों एवं चालकों ने कांग्रेस का दामन थामा। सभी ने कांग्रेस का झंडा ग्रहण कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।



कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी में शामिल होने के इच्छुक टैक्सी मालिकों एवं चालकों ने पहले ही जिला अध्यक्ष अभिषेक विश्वास को एक ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जतायी थी। इसके बाद जिला कांग्रेस की ओर से विशेष पथसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



इस अवसर पर अभिषेक विश्वास ने कहा कि आम मेहनतकश लोगों और परिवहन कर्मियों का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोग कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बांकुड़ा जिले में कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने में यह जुड़ाव महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।


कांग्रेस में शामिल हुए टैक्सी मालिकों एवं चालकों ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि आम मेहनतकश लोगों और परिवहन कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस ही रास्ता दिखा सकती है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में उनका विश्वास है। आने वाले दिनों में बांकुड़ा जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने की बात भी उन्होंने कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर