गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर ब्रज गोपिका सेवा मिशन ने कराई चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों में सामाजिक-आध्यात्मिक चेतना जगाने का संदेश



रानीगंज-गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन ब्रज गोपिका सेवा मिशन, रानीगंज शाखा की ओर से रविवार को बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में रानीगंज के पांच विद्यालयों के करीब 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतिभागियों को सामाजिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक विषयों सहित कुल सात विषयों पर चित्र बनाने के लिए दिए गए.बच्चों ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विषयों को अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से कैनवास पर जीवंत रूप दिया.


इस अवसर पर मिशन से जुड़ी संगीता मजूमदार और अंकित भदानी ने बताया कि ब्रज गोपिका सेवा मिशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी दुनिया भर में 200 से अधिक शाखाएं संचालित हैं. उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से संगठन से जुड़े हैं और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं.संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना, उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक जिम्मेदार व संस्कारित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है.




आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आगामी 28 जुलाई को सुबह छह बजे तिलक रोड स्थित कालीकाजी बद्रीनारायण मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद 29 जुलाई को महा आरती, महा अभिषेक, 56 भोग तथा महा संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. संस्था का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ व संस्कारित समाज के निर्माण का प्रयास लगातार जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल