पारिवारिक कलह का खूनी अंत; पत्नी और बड़े बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, छोटे बेटे पर भी हमला कर पिता ने किया सुसाइड का प्रयास







उलुबेरिया, हावड़ा (पीबी टीवी :उलुबेरिया थाना अंतर्गत बाणीतला इलाके में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक शख्स ने सोती हुई पत्नी और अपने दो बेटों पर कुल्हाड़ी (काटारी) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी और बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 40 वर्षीय प्रदीप मुखर्जी अपनी पत्नी अपर्णा मुखर्जी (38), दो बेटों (प्रणब और अबीर) और अपनी मां के साथ रहते थे। पिछले काफी समय से परिवार में झगड़ा चल रहा था। गुरुवार सुबह से ही प्रदीप का अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विवाद हो रहा था।रात में जब अपर्णा अपने दोनों बेटों के साथ कमरे में सो रही थी, तब प्रदीप ने घर की छत की टाइलें हटाईं और अंदर घुस गया। उसने सो रही पत्नी और बड़े बेटे प्रणब पर कुल्हाड़ी से अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया।हमले के दौरान छोटा बेटा अबीर किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर भागने लगा। भागते समय प्रदीप ने उस पर कुल्हाड़ी फेंककर मारी, जिससे उसके दाहिने हिस्से में गहरा घाव हो गया। लहूलुहान हालत में वह बच निकलने में कामयाब रहा और फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है।हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रदीप ने खुद भी जहर खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शरद चंद्र चटर्जी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी मां कृष्णा मुखर्जी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर