सिंगुर की धरती से मायापुर–जयरामबाटी पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन, आम जनता और पर्यटन को मिलेगा लाभ



सिंगुर (हुगली) / पीबी टीवी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगुर की धरती से नदिया के मायापुर से जयरामबाटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन को क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इस अवसर पर रनाघाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि बंगाल की गौरवशाली विरासत से यह रेल सेवा सीधे जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि चैतन्य धाम नवद्वीप के निकट स्थित मायापुर में इस्कॉन की पहल पर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर निर्मित हुआ है, जबकि दूसरी ओर जयरामबाटी प्रभु रामकृष्ण देव की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ पवित्र स्थल है। ऐसे में मायापुर से जयरामबाटी तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।




सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से दोनों धार्मिक और दर्शनीय स्थलों के बीच यात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही और बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और हर क्षेत्र में विकास देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नए रेल ट्रैक, आधुनिक कोच और बेहतर रेल सेवाओं का विस्तार हो रहा है। आर्थिक और सामाजिक हर क्षेत्र में भारत मजबूत हो रहा है और इसी विकास की रफ्तार के साथ देश की रेल व्यवस्था भी आगे बढ़ रही है। सांसद ने आशा जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विश्व में नंबर एक स्थान हासिल करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर