जामुड़िया में पेयजल संकट: समय पर पानी न मिलने से परेशान निवासियों ने किया सड़क जाम

पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन


पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया थाना क्षेत्र में घरों में सही समय पर पीने का पानी न मिलने से गुस्साए स्थानीय ग्राम निवासियों ने मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया.


विरोध प्रदर्शन और आवाजाही बाधित

जामुड़िया-शुक्रवार की सुबह जामुड़िया थाना मोड़ से दोमहानी को जाने वाले मुख्य सड़क पर, जोड़ा तालाब के पास, सैकड़ों लोगों ने मिलकर पानी की मांग पर सड़क अवरोध किया.इसके कारण सुबह से ही इस रास्ते पर आवाजाही पूरी तरह बाधित रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.


 निवासियों की शिकायत

एक स्थानीय महिला निवासी ने समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों से घरों में इस्तेमाल होने वाला पीने का पानी सही समय पर नहीं मिल पा रहा है. पहले पानी सुबह 7 बजे चालू होता था, जिससे सभी को पर्याप्त पानी मिल जाता था पिछले कुछ महीनों से पानी का समय बदलकर सुबह 9 या 10 बजे कर दिया गया है. समय बदलने के कारण कम पानी मिल पाता है, और यह पानी माझी पाड़ा, राजा नगर और ग्वाला पाड़ा के सभी लोगों तक सही ढंग से नहीं पहुँच पाता है.


निवासियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय नेताओं से कई बार बात की गई थी, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला, तो मजबूरन आज सड़क अवरोध करना पड़ा.


 पुलिस की पहल के बाद जाम हटा

सड़क अवरोध की सूचना मिलते ही जामुड़िया पुलिस मौके पर पहुँची. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझा-बुझाया और टैंकरों के माध्यम से तुरंत पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद, ग्रामीणों ने सड़क अवरोध हटा लिया और आवाजाही बहाल हो सकी.ज्ञात रहे कि पानी की मांग को लेकर जामुड़िया में लगातार सड़क अवरोध और प्रदर्शन जारी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा