रानीगंज में 19 से 21 दिसंबर तक गूंजेगी ‘अपने-अपने राम कथा’; प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास होंगे कथावाचक



रानीगंज- प्रख्यात हिंदी कवि एवं राम कथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास आगामी 19 से 21 दिसंबर तक रानीगंज के सियारसोल राजबाड़ी मैदान में अपनी प्रसिद्ध ‘अपने-अपने राम कथा’ का वाचन करेंगे. इस तीन दिवसीय धार्मिक एवं साहित्यिक आयोजन को लेकर रानीगंज क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है.


कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संस्कार फाउंडेशन के सचिव दशरथ प्रसाद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. कुमार विश्वास वर्तमान समय के एक प्रतिष्ठित हिंदी साहित्यकार हैं. उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर ऐसे गहन और अनोखे शोध कार्य किए हैं, जो अब तक किसी अन्य साहित्यकार द्वारा नहीं किए गए. इन्हीं शोधों के आधार पर डॉ. कुमार विश्वास देशभर में ‘अपने-अपने राम कथा’ का पाठ कर रहे हैं.


उन्होंने कहा कि डॉ. कुमार विश्वास का रानीगंज आगमन यहां के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यपूर्ण अवसर है. यह कथा 19 से 21 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम में संस्कार फाउंडेशन द्वारा जारी किए गए एंट्री पास के माध्यम से ही प्रवेश की अनुमति होगी.

गौरतलब है कि बीते एक वर्ष पूर्व संस्कार फाउंडेशन का गठन रानीगंज में 16 सदस्यों के साथ किया गया था. संस्था के अध्यक्ष प्रदीप सराफ, सचिव दशरथ प्रसाद अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष जुगल गुप्ता हैं.


कोषाध्यक्ष जुगल गुप्ता ने बताया कि संस्था का गठन सामाजिक कार्यों के उद्देश्य से किया गया है. अब तक फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद छात्रों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई है तथा उर्दू स्कूल में पंखों की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे


इस भव्य आयोजन को लेकर रानीगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और साहित्य प्रेमियों में विशेष उत्साह बना हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद