जामुड़िया के अखलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग, दवाइयां जलकर राख




जामुड़िया: जामुड़िया के अखलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई.इस अग्निकांड में स्वास्थ्य केंद्र में रखी सभी दवाइयां जलकर राख हो गईं.आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, और इसकी जांच की जा रही है .

स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य केंद्र से आग की लपटें निकलते देखीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो निजी और एक सरकारी गाड़ी मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकलकर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग को बुझाया जा सका.



आशाकर्मी और स्थानीय निवासी बबिता दे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने लोगों से सुना कि आग लगी है, जिसके बाद वह देखने आईं. उन्होंने पुष्टि की कि जिस कमरे में आग लगी थी, वहां दवाइयां रखी थीं, जो पूरी तरह जल गई.



स्थानीय निवासी मोहम्मद आरजू ने बताया कि कुछ बच्चे पास में खेल रहे थे, जिन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से आग निकलते देखी.जब उन्होंने खिड़की से अंदर झाँका, तो पाया कि एक कमरे में आग लगी हुई है. उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी.


 बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने बताया कि उन्हें फोन पर आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और खुद भी मौके पर पहुँचे.उन्होंने बताया कि प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गयाआग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


घटनास्थल पर जामुड़िया थाने की पुलिस और बोरो चेयरमैन शेख शानदार भी मौजूद थे.आग ने स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात