रानीगंज: महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा और 93.5 रेड एफएम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई 'बॉस ए किचन' कुकिंग प्रतियोगिता में रानीगंज की चार महिलाओं ने ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इन विजेताओं में ऋचा गोयल, शिल्पिका शर्मा, संगीता मोदी और स्वेता कौर शामिल हैं. ये चारों अब 6 अगस्त को दुर्गापुर के एक निजी होटल में होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगी
इस प्रतियोगिता में रानीगंज क्षेत्र की कुल 15 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें 50 मिनट में खाना बनाना, सजाना और उसके बारे में जानकारी देनी थी. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस दौरान मशहूर सैक्सोफोन कलाकार गुड़िया मिश्रा ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाना है मकसद
रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा के सलाहकार अरुण भरतीया ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिर्फ रानीगंज तक सीमित नहीं है, बल्कि आसनसोल, पांडवेश्वर और उखड़ा जैसे 11 क्षेत्रों में भी इसका आयोजन किया जाएगा. इन ऑडिशन से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ महिलाएँ राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रानीगंज की महिलाओं की छिपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाना है.
चैंबर के अध्यक्ष रोहित खेतान ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि तीन साल पहले बनी महिला शाखा ने सराहनीय काम किया है.उन्होंने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने महिला उद्यमियों को बड़ा मंच देने के लिए एक महिला डायरेक्टरी भी प्रकाशित की है, जिसमें रानीगंज की सभी महिला उद्यमियों के नाम और संपर्क विवरण हैं.
महिला शाखा की चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला ने प्रतियोगिता के प्रति महिलाओं और निर्णायक मंडल दोनों में भारी उत्साह देखा.
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस कार्यक्रम में दुर्गापुर काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के निदेशक कैलाश मंडल,फॉसबेकी के अध्यक्ष सचिन रॉय,नॉर्थ पॉइंट स्कूल ट्रस्ट के ट्रस्टी गौरव रॉय,प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता अग्रवाल,इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनीशा भुआलका,मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष अंजू सत्तनालिका,देवी शक्ति संस्था की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया,आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका प्रियंका दलाल,नारी वंदन संस्था की अध्यक्ष डॉली सिंह,प्रसिद्ध चित्रकारा और सैक्सोफोन कलाकार गुड़िया मिश्रा जबकि रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से सलाहकार आर. पी. खेतान श्री ओम बाजोरिया,अध्यक्ष रोहित खेतान,अन्य सदस्य सरत कानोड़िया, बलजीत सिंह, महेश खेतानिया ,सचिव अरुमय कुंडु,आरसीसी लेडीज विंग की सदस्याएँ रूबी गढ़वाला, वाणी खेतान, राधिका भारतीया, वीणा खेतानिया, पायल अग्रवाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही.












0 टिप्पणियाँ