रेलवे लाइनों पर हाथियों की मौतों को रोकने के लिए लिया जा रहा है नई प्रौद्योगिकी का सहारा, जोरों से चल रहा है काम




 जलपाईगुड़ी (पीबी टीवी )  रेलवे लाइनों पर हाथियों की मौत को रोकने के लिए 108 किलोमीटर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का उपयोग शुरू हो गया है। इस तकनीक का उपयोग हाथी कॉरिडोर पर किया जा रहा है, जो कि डुआर्स के वन्य क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन है। गुलमा से अलीपुरद्वार तक के हिस्से में हाथियों का पता लगाने वाली प्रणाली तकनीक इंट्रेशन डिडक्शन सिस्टम शुरू की जा रही है। वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर परीक्षण पद्धति का प्रयोग किया जा रहा है। हासीमारा, बिन्नागुड़ी, सेवक, गुलमा, चालसा, मालबाजार, गोरुमारा और लतागुड़ी स्टेशनों पर हाथी गलियारे हैं। इन क्षेत्रों में हाथी कभी-कभी रेलवे लाइन पार कर जाते हैं। कई बार हाथियों की रेल की पटरियों पर उनकी मौत हो चुकी है। कई बार ड्राइवर की सूझबूझ से इनकी जान बच गई है। इन क्षेत्रों में हाथियों की मृत्यु को रोकने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि यदि रेलवे ट्रैक पर हाथी दिखाई देगा तो फाइबर तरंगों के माध्यम से अलर्ट निकटवर्ती गेटमैन, स्टेशन मास्टर, लोकोपायलट और गार्ड तक पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं, रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि यह तकनीक मानसून के दौरान तोड़फोड़, दरारें, भूस्खलन और रेलवे पटरियों के डूबने के बारे में अलर्ट देकर दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगी। रेलवे सिग्नलों और अन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए देश भर में रेलवे लाइनों के किनारे ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जा चुके हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे विभिन्न तरीकों से तकनीक की मदद से वन्यजीवों के साथ संघर्ष को रोकने का प्रयास कर रहा है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि रेल यातायात बाधित न हो, और वन्यजीवों की सुरक्षा करना भी हमारा काम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात