रानीगंज: एगरा ग्राम पंचायत अधीन ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत नारायण कुड़ी मोचीपाड़ा इलाके में स्थानीय लोगों ने ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों को रोककर बुधवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया. नारायण कुड़ी ओसीपी में ब्लास्टिंग की वजह से पत्थर छिटक कर आबादी वाले क्षेत्र में आ गिरने, से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.इसके बाद जब यहां ईसीएल के सुरक्षाकर्मी आए तो स्थानीय लोगों ने उनका घेराव किया और उनको घण्टो रोक कर रखा और उनके सामने विरोध प्रदर्शन किया .
स्थानीय लोगों की नाराजगी का आलम यह था कि उन्होंने ईसीएल अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की.इलाके के लोगों का कहना है कि अगर ईसीएल को यहां पर इसी तरह से ब्लास्टिंग करनी है तो पहले उन्हें पुनर्वास देना होगा. घटना की जानकारी पाकर बल्लभपुर पुलिस फाड़ी भी मौके पर पहुंची. हालांकि समाचार लिखे जाने तक गांव वालों ने ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों को रोक कर रखा था.
गांव के लोगों का कहना है कि यह आज की घटना नहीं है पिछले 3 वर्षों से यहां पर इसी तरह से ब्लास्टिंग की वजह से लोगों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है आज भी दोपहर तकरीबन 1:30 बजे के आसपास नारायण कुड़ी ओसीपी में ब्लास्टिंग हुई जिस वजह से तीन बड़े-बड़े पत्थर उड़ कर आए और एक पत्थर उनके पति के बेहद निकट आ गिरा. अगर वह पत्थर उनके पति के सिर पर गिरता तो उनके पति की जान भी जा सकती थी .
उनका कहना है कि जिस तरह से डायनामाइट का प्रयोग करके ब्लास्टिंग की जा रही है .इस वजह से उनके घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है. कंपनी की तरफ से कहा गया था कि उनके घरों के मरम्मत करवा दी जाएगी लेकिन उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.उनका साफ कहना था कि अगर ईसीएल को यहां पर ब्लास्टिंग करनी है तो उन्हें पुनर्वास देना होगा. नाराज ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग का काम रुकवा दिया.
हालांकि मौके पर पहुंच कर ईसीएल के एक अधिकारी से पूछा कि किन लोगों ने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की है तो उन्होंने चुप्पी साध ली और कुछ भी जवाब नहीं दिया.



0 टिप्पणियाँ