जामुड़िया हाई स्कूल में जागरूकता शिविर: अपराध, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान



जामुड़िया-जामुड़िया के बोरिंगडांगा हाई स्कूल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में छात्रों को अपराध, साइबर ठगी और सड़क सुरक्षा से बचाने के लिए जागरूक किया गया. राज्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जामुड़िया थाना पुलिस, आसनसोल साइबर सेल और महिला पीएस के अधिकारियों ने भाग लिया.


पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि किस तरह से वे अपराधों का शिकार बन सकते हैं और इससे कैसे बच सकते हैं. उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई और छात्रों को अज्ञात लोगों से सावधान रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा.


सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों का पालन करें.


कार्यक्रम में मौजूद रानीगंज- जामुड़िया के सर्किल इंस्पेक्टर सुशांत चटर्जी ने कहा, "हमारे बच्चों का भविष्य हमारे हाथों में है.हमें उन्हें अपराध और साइबर ठगी से बचाना होगा."


बोरिंगडांगा हाई स्कूल की प्रधानाचार्य मिठू घोष ने कहा, "यह कार्यक्रम हमारे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा. हम पुलिस का आभार व्यक्त करते हैं."


इस दौरान रानीगंज जामुड़िया के सर्किल इंस्पेक्टर सुशांत चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर,जामुड़िया थाना प्रभारी प्रसेनजीत मंडल, साइबर सेल की स्वर्णाली पाल,महिला पीएस की मैत्री ओझा,बोरिंगडांगा हाइ स्कूल की शिक्षकगण प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर