बाल दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री दुर्गा विद्यालय को प्रदान किया इनवर्टर




रानीगंज: बाल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा ने श्री दुर्गा विद्यालय को एक अनूठा उपहार प्रदान किया. स्कूल में बिजली जाने की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए, मंच ने विद्यालय को एक इनवर्टर भेंट किया. इस उपहार के साथ ही बच्चों के बीच फूड पैकेट बांटे गए और मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया.


विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच के इस सहयोग से स्कूल के बच्चों को बिजली जाने पर होने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी. उन्होंने मंच के इस नेक काम के लिए आभार व्यक्त किया.


मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रतीक मोर ने कहा कि बच्चों का भविष्य देश का भविष्य है. इसीलिए मंच ने बाल दिवस के इस खास मौके पर स्कूल को इनवर्टर देने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि मंच हमेशा समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.


मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के सलाहकार राजेश कुमार जिंदल ने कहा कि बच्चों को खुश देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई. उन्होंने कहा कि मंच का लक्ष्य समाज के हर वर्ग का उत्थान करना है और वे भविष्य में भी इसी तरह के कार्य करते रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर