रानीगंज गौशाला में गोपाष्टमी मेला का धूमधाम से आयोजन, इस्कॉन कलाकारों ने किया मोहित




रानीगंज: कोलकाता पिंजरापल सोसाइटी अंतर्गत चलने वाली रानीगंज गौशाला में गोपाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर गौशाला से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं संध्या मेला का आयोजन की गई,मेला का उद्घाटन रानीगंज के समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद खैतान, ओमप्रकाश केडिया,प्रमोद जैन,प्रदीप बाजोरिया,रानीगंज गौशाला के अध्यक्ष ललित खैतान ,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कालोटिया आदि ने दीपक प्रज्ज्वलित कर किया.


 रानीगंज की यह गौशाला पिछले 74 सालों से गायों को आश्रय दे रही है. यहां गायों की पूजा की जाती है और उनकी देखभाल का पूरा ध्यान रखा जाता है. गोपाष्टमी के मौके पर गौशाला में तुला दान का आयोजन किया गया,जिसके तहत दाताओं ने अपने वजन के अनुसार गायों की भोजन के बराबर उनके खाद्य सामग्री दान की गयी.

ईस अवसर पर दुर्गापुर इस्कॉन के कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटकों का मंचन कर सभी का मन मोह लिया. उनके भजन और कीर्तन ने सभी को भाव विभोर कर दिया.


 गौशाला के अध्यक्ष ललित खेतान ने बताया कि गौशाला में लगभग 400 गायें हैं और वे गायों की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध हैं.

इस वर्ष भी गौशाला की डिजिटल स्मारिका पत्रिका का भी विमोचन किया गया. इसमें गौशाला की योजनाओं और गायों की सेवा के बारे में विस्तार से बताया गया है.

 इस मेले में भोजन के शौकीनों के लिए विभिन्न व्यंजन और संस्कृति प्रेमियों के लिए भजन, कीर्तन और नृत्य का आयोजन किया गया.

यह आयोजन 75 सालों से हो रहा है: यह संस्था पिछले 75 सालों से अपनी सेवाएं दे रही है और 2014 से गौशाला परिसर में इस मेले का भव्य आयोजन करती आ रही है.

 इस आयोजन ने गायों के प्रति लोगों के प्रेम को दर्शाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर