रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी एवं गौ भक्त भगवती प्रसाद क्याल का निधन, भाव विभोर लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी



रानीगंज -रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी एवं गौ भक्त भगवती प्रसाद क्याल का निधन शुक्रवार की दोपहर अपने निवास स्थान पर उस समय दिल का दौरा पड़ कर हो गई,जब वह अपने घर के सीढ़ी से चढ़ रहे थे .वह 83 वर्ष के थे.

वह अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए.

 उनकी अंतिम यात्रा शनिवार प्रातः उनके निवास स्थल से निकल कर दामोदर नदी के किनारे शमशान घाट पहुँची, जहां वह पंचतत्व में विलीन हो गए.


  सैकड़ो लोगो ने स्वर्गीय भगवती प्रसाद कयाल को भाव विभोर हो नम आंखों से अंतिम विदाई दिया.

 वैसे तो वह लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ,रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, रानीगंज गौशाला ,मॉर्निंग वॉकर ग्रुप संस्था सहित अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे,पर रानीगंज गौशाला के साथ इनका विशेष रूप से संबंध था, गोवंश की रक्षा के लिए अनवरत वह एक मिशन तरह काम करते थे,वह लगभग 25 वर्ष तक रानीगंज गौशाला के महा मंत्री के पद पर आसीन थे. अपने कार्यकाल में रानीगंज गौशाला को एक नया रूप प्रदान किया,सैदेव लोगो को इससे जोड़ने का प्रयास किया. उनकी अंतिम यात्रा में शामिल तमाम लोगो का कहना था कि उनकी रिकितता को कभी पूर्ति नहीं किया जा सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता