रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से









रानीगंज, पश्चिम बंगाल: रंगों के त्योहार होली से पहले, रानीगंज शहर श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा. फाल्गुन एकादशी के शुभ अवसर पर, श्री श्याम बाल मंडल रानीगंज शाखा द्वारा एक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया.इस धार्मिक आयोजन में 501 निशान शामिल थे, जिनमें से 251 श्री श्याम बाल मंडल की ओर से और 250 भक्तों द्वारा ध्वजा श्री खाटू श्याम समर्पित किए गए.यह विशाल निशान यात्रा रानीगंज के श्री श्री सीताराम जी मंदिर भवन से शुरू हुई. यात्रा एनएसबी रोड से होते हुए आगे बढ़ी, जहाँ हजारों श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए.श्री श्याम बाल मंडल के सचिव पवन केजरीवाल ने बताया कि यह यात्रा हर साल फाल्गुन शुक्ल एकादशी को निकाली जाती है.यात्रा से पहले, मंदिर में ज्योत जलाई गई और आरती की गई, जिसके बाद निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ.यह दिन मंदिर की स्थापना का प्रतीक है, और इस अवसर पर खाटू श्याम मेले का भव्य आयोजन किया जाता है.खाटू धाम की तरह, रानीगंज के श्री श्याम मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. ढप और श्री श्याम के भजनों पर भक्त गण झूम झूम कर नाचे. रानीगंज के श्याम मन्दिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया.कोलकाता से आए भजन गायक प्रताप शर्मा अपनी म्यूजिकल टीम के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुति करेंगे.ज्ञात रहे यह आयोजन श्री तीन बाण धारी श्री श्याम के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का प्रतीक है.यह भक्तों को एक साथ आने और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है.श्री श्याम बाल मंडल का यह प्रयास सराहनीय है जिससे धर्म के प्रति लोगो में श्रद्धा बढ़ रही है.इस प्रकार, रानीगंज में फाल्गुन एकादशी का यह धार्मिक आयोजन अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर