रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया



 रानीगंज-जूआ बोर्ड से लगभग 10 लाख रुपये के साथ 7 जुआरियों को पुलिस ने बीते रात छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया. यह घटना गहरी रात में रानीगंज थाना क्षेत्र के बाशड़ा इलाके के लुधियाना ढाबा में हुई


मंगलवार रात को रानीगंज थाना पीसी पार्टी की पुलिस को इतनी बड़ी रकम के साथ जुआ खेले जाने की खबर मिली.इसके बाद रानीगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास दत्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अचानक अभियान चलाया गया.


अभियान के दौरान पुलिस ने जूआ बोर्ड से 10 लाख 3 हजार 100 रुपये जब्त किए.साथ ही 10 सेट ताश के पत्ते और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.


इस छापेमारी में पुलिस ने 

दुर्गापुर के रियल टाउनशिप निवासी संजीव साहा उर्फ़ बाबिन,

मंगलपुर निवासी सुरजीत साना,

एनएसबी रोड निवासी वीरेंद्र कुमार बजाज 

जामुड़िया बाज़ार क्षेत्र के निवासी कालि प्रसाद जायसवाल,

रानीगंज क्षेत्र के निवासी सतपाल सिंह उर्फ़ पाली,

रानीगंज के मो0 शहजादा तथा दुर्गापुर एबीएल टाउनशिप निवासी गोवर्धन रेड्डी है.


बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात