चिंताजनक: साइबर अपराधियों ने उड़ा दी है व्यवसायियों की नींद, यूपीआई पर लेनदेन बनी मुसीबत

तनिष्क दुर्गापुर शोरूम में जेवरात खरीदकर फर्जीवाड़ा की राशि का कर दिया भुगतान, बैंक फ्रीज



आसनसोल साइबर क्राइम थाना में शोरूम के प्रबंधक ने की शिकायत, जिसपर दर्ज हुई प्राथमिकी


दो अलग-अलग लेनदेन में 99,800 और 92,325 रुपये का युपीआई से किया भुगतान, कुछ देर बाद ही बैंक से आ गया मैसेज

रानीगंज-.साइबर अपराधियों ने पूरे देश में व्यवसायियों की नींद उड़ा कर रख दी है. युपीआई से भुगतान करनेवाला हर ग्राहक संदेह के घेरे में है. सामान बेचने के बाद बैंक से कब सूचना आ जाये कि युपीआई से जो पैसा प्राप्त हुआ है, वह ठगी किया हुआ पैसा है और आपका खाता फ्रीज किया जा रहा है. पूरे देशभर से यह मामला सामने आ रहा है. सोमवार रात को साइबर क्राइम थाना में एक ऐसा ही मामला दर्ज हुआ. तनिष्क के दुर्गापुर सिटी सेंटर शाखा के प्रबंधक ने तारकनाथ गांगुली ने अपनी शिकायत में कहा कि दो ग्राहक सोने की खरीदारी की और नकदी के साथ युपीआई के माध्यम से एक ने 99,800 रुपये और दूसरे ने 92,325 रुपये का भुगतान किया. बिलिंग हुआ और भुगतान सफलतापूर्वक हो गया. उनके जाने के बाद ही एचडीएफसी बैंक से उन्हें सूचित किया गया कि युपीआई लेनदेन के उक्त दोनों मामलों में धोखाधड़ी के पैसे का उपयोग हुआ है, जिसके कारण बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है. श्री गांगुली की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में कांड संख्या 16/26 में बीएनएस की धारा 317(2)/318(4)/319(2)/61(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई.


कैसे फर्जीवाड़ा की राशि से फंसते हैं व्यापारी?

साइबर ठगी के जरिये लूटा हुआ पैसा अपराधी तुरंत अनेकों खातों में ट्रांसफर कर देते हैं. यदि राशि बड़ी हुई तो देखते ही देखते सैकड़ों खातों में ट्रांसफर हो जाती है. पुलिस जबतक इन खातों में लेनदेन की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए बैंकों को चिट्ठी जारी करती है, उससे पहले इन खातों से राशि नकदी निकाला लिया जाता है या फिर सामानों की खरीदारी करके पैसा खर्च कर दिया जाता है. सामानों की खरीदारी ऑनलाइन प्रक्रिया से की जाती है. इससे ठगी की राशि व्यापारी तक चली जाती है और पुलिस के निर्देश पर बैंक उस व्यापारी के खाते को फ्रीज कर देती है. जिससे उसका पूरा व्यापार प्रभावित हो जाता है. जो ठगी की राशि उनके खाते में आयी है, वह राशि बैंक वापस उस व्यक्ति को लौटा देती है. इससे व्यापारी का दोहरा नुकसान होता है. सामान भी गया और पैसा भी चला गया. पुलिस और बैंक की परेशानी अलग से. पेट्रोल पंप, गोल्ड शोरूम,इलेक्ट्रनिक्स की दुकानों पर इसतरह के मामले ज्यादा सामने आ रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन