ज्वेलरी शोरूम में सेंधमारी की बड़ी कोशिश नाकाम, अलार्म बजते ही दुम दबाकर भागे चोर



रानीगंज: शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र एनएसबी रोड पर स्थित 'शिवंजली ज्वेलर्स' में रविवार सुबह चोरों ने एक बड़ी डकैती को अंजाम देने का प्रयास किया, हालांकि, शोरूम की अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली और सतर्क अलार्म सिस्टम ने चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. सायरन बजते ही पकड़े जाने के डर से अपराधी खाली हाथ भाग खड़े हुए.


छत के रास्ते दाखिल होने की थी कोशिश

दुकान के मालिक सौमेश राय ने बताया कि वारदात आज सुबह तड़के की है. चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे के बजाय छत के रास्ते अंदर घुसने की साजिश रची थी,जैसे ही अपराधियों ने दुकान के भीतर प्रवेश करने या तिजोरी को हाथ लगाने का प्रयास किया, वहां लगा 'स्मार्ट सिक्योरिटी अलार्म' तेज आवाज के साथ गूंज उठा.

शांतिपूर्ण सुबह में अचानक अलार्म के शोर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शोर सुनकर चोर इस कदर घबराए कि वे बिना कुछ लिए ही मौके से फरार हो गए. इस अलार्म ने न केवल दुकान की करोड़ों की संपत्ति बचाई, बल्कि पुलिस को भी तुरंत सतर्क कर दिया.


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकान और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.अपराधियों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है.संदिग्धों की पहचान के लिए हुलिए का मिलान किया जा रहा है.


इस घटना के बाद से एनएसबी रोड के अन्य व्यापारियों में भी हलचल तेज हो गई है.पुलिस ने व्यापारिक संगठनों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने की सलाह दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान