मिशन 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला बंगाल दौरा, रानीगंज में रणनीतिक बैठक 28 जनवरी को



रानीगंज -पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक सक्रियता तेज कर दी है.इसी क्रम में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पहले पश्चिम बर्धमान दौरे पर आ रहे हैं. उनके इस महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों को लेकर शनिवार को रानीगंज के रामदास केदारनाथ भवन में एक उच्च स्तरीय सांगठनिक बैठक संपन्न हुई.


जिम्मेदारियों का बंटवारा और रूट मैप तैयार

रानीगंज भाजपा मंडल-1 के अध्यक्ष शमशेर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. बैठक में मुख्य रूप से नेताओं को उनके आवंटित कार्यों और सांगठनिक जिम्मेदारियों के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए.


शमशेर सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया27 जनवरी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अंडल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहाँ से वे सीधे दुर्गापुर के लिए रवाना होंगे. वहां वे चार जोन के प्रभारियों के साथ एक बड़ी सांगठनिक बैठक करेंगे.28 जनवरी दोपहर सवा एक बजे वे रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली पहुंचेंगे. यहाँ वे जिले की सात विधानसभा सीटों के प्रमुख नेतृत्व के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे. इस बैठक के पश्चात वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.


इस सांगठनिक बैठक में राज्य और जिला स्तर के कई कद्दावर नेता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राज्य संयुक्त सचिव (संगठन) सतीश धंद,जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य,जिला सह-सभापति डॉ. तुषार कांति बैनर्जीजिला महासचिव अपूर्व हाजरा, केशव पोद्दार, अरिजीत रॉय और काकली घोष शामिल थे.


राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा जिले के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगा. बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि 28 तारीख को होने वाली सात विधानसभाओं की संयुक्त बैठक पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने में मील का पत्थर साबित होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान