रोटरी क्लब रानीगंज ने पेशेवर उत्कृष्टता के लिए विभूतियों को किया सम्मानित

अर्चिता बिंद तथा आर जे सोनिया को सम्मानित करते हुए


रानीगंज: रानीगंज रोटरी क्लब के सभागार में एक भव्य 'वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड' समारोह का आयोजन किया गया। रोटरी इंटरनेशनल के सिद्धांतों के अनुरूप, यह सम्मान उन पेशेवरों को दिया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में ईमानदारी, उच्च मूल्यों और समर्पण के साथ समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।



सम्मानित विभूतियाँ

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को उनकी सेवाओं के लिए नवाजा गया जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में तरुण भट्टाचार्या (डॉ. बी.सी. राय इंजीनियरिंग कॉलेज,चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. तरुण कुमार रायकला के क्षेत्र में तारक मंडल,समाज सेवा के क्षेत्र में रक्तदाता प्रणेता प्रवीर घर ,व्यावसायिक उत्कृष्टता में दिनकर सिंह और आरजे सोनिया थी.

समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार अग्रवाल ने की.वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर रोटेरियन संदीप भालोटीया एवं इनर व्हील की हरप्रीत कौर ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया.



कार्यक्रम में राम कुमार शारडा, सुशील गनेडीवाला, संजीव पांडे (प्रिंसिपल, त्रिवेणी देवी कॉलेज), कैलाश मंडल (डायरेक्टर, काजी नज़रुल एयरपोर्ट), अर्चिता बिन्द (कर्माध्यक्ष, बांकुडा जिला परिषद), मनोज यादव (राज्य उपाध्यक्ष, हिंदी प्रकोष्ठ), वीरू रजक (कोऑर्डिनेटर), रितेश अग्रवाल (उद्योगपति) और श्री चंदन चटर्जी (उप जिलापाल, रोटरी जोन-1) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.



इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज कर स्मिथ झुनझुनवाला, प्रदीप बाजोरिया, अलंकार साव, दीपक संथालिया, मनीष शराफ, महेश बाजोरिया, जे पी साव, सुरेंद्र झुनझुनवाला और डॉक्टर रवि दारूका वहीं इनर व्हील क्लब के सचिव श्वेता बर्नवाल, अर्चना मित्तल, मीनू मित्तल, नेहा अंबानी, जया संथालिया और ज्योति साव उपस्थित थे.

कार्यक्रम के अंत में इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा अनीशा भुवालका दुबे ने सभी अतिथियों और पुरस्कृत व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान