रंगों के उत्सव में डूबा रानीगंज: ढप की थाप और होली की गीत के गूँज के बीच जमकर उड़ा गुलाल



रानीगंज: पूरे देश के साथ-साथ आज कोयलांचल रानीगंज में भी रंगों का त्योहार 'होली' हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया. सुबह से ही शहर के विभिन्न अंचलों में युवाओं की टोलियाँ सड़कों पर निकल पड़ीं. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और मुँह मीठा कराकर पर्व की बधाई दी.


शहर के रॉबिन सेन स्टेडियम में 'मॉर्निंग वॉकर्स योगा ग्रुप' की ओर से होली का भव्य आयोजन किया गया. यहाँ का माहौल उस समय और आनंदित हो उठा जब प्रसिद्ध भजन गायक विवेक बगड़िया ने ढप की थाप पर एक से बढ़कर एक होली गीतों और भजन की प्रस्तुति दी.संगीत की धुन पर संस्था के सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर कर दिया. इसके पश्चात समूह ने शहर के विभिन्न हिस्सों में परिक्रमा कर भाईचारे का संदेश दिया.



श्री सीताराम जी भवन: परंपरा और श्रद्धा की होली

श्री सीताराम जी भवन परिसर में भी होली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.यहाँ सीताराम जी भवन कमेटी के सदस्यों के साथ शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.परंपरागत तरीके से आयोजित इस उत्सव में मर्यादा और शालीनता के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली गई. यहाँ मौजूद विशिष्ट अतिथियों ने मिलजुल कर इस पर्व की खुशियाँ साझा कीं.


होली की रौनक स्पोर्ट्स असेंबली में भी देखते ही बनी. यहाँ रानीगंज के कई खास और आम नागरिकों ने एक साथ मिलकर त्योहार मनाया. क्लब परिसर में रंगों की बौछार के बीच लोग झूमते नजर आए. हर तरफ आपसी प्रेम और सौहार्द का नजारा देखने को मिला. रानीगंज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिससे पूरा शहर रंगीन नजर आया.लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को प्रेम के रंग में रंग लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता