छठे चरण के मतदान से पहले बंगाल में फिर हिंसा : नंदीग्राम में भिड़े टीएमसी और बीजेपी समर्थक, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 8 घायल




कोलकाता- लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है।   इस झड़प में बीजेपी के 8 कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।


जानकरी के मुताबिक बुधवार देर रात हुई इस झड़प में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि पार्टी के आठ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। भाजपा ने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से हमला किया। हालांकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज किया है। मृत महिला भाजपा कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी बताया गया है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की आठ सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। उससे पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गर्मा गया है। पश्चिम बंगाल में तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। सभी सीटों पर मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 79 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर