नारायनकुड़ी हाई वाल माइनिंग में ब्लास्टिंग का विरोध सीटू ने कर प्रबन्धन को ज्ञापन सौंपा



 रानीगंज: श्रमिक संगठन सीटु के द्वारा कुनुस्टोरिया एरिया कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रबन्धन को ज्ञापन सौंपा गया .

मौके पर बड़ी संख्या में सीटू समर्थक उपस्थित रहे.सीटू नेताओं का कहना है यहां पर एक निजी कंपनी को हाई वॉल मीनिंग के लिए टेंडर दिया गया था . नारायण कुड़ी में कुछ माह पहले एक बहुत बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी .इसके बाद ग्रामीणों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया गया था,एवं यह मांग की गई थी कि यहां पर रहने वाले लोगों को नागरिक सुविधा प्रदान की जाए ,लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि नारायण कुड़ी इलाके में कोयला उत्पादन होता है ,जिससे बिजली बनती है. जिससे पूरे देश में रोशनी फैलती है. लेकिन इस इलाके के लोग ही अभी तक बिजली से वंचित हैं .उनका कहना है कि उन्हें कोलियरी में होने वाले ब्लास्टिंग से कोई एतराज नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं कि कंपाउंड ब्लास्टिंग किया जाए जिससे कि नुकसान ना हो. अगर इस तरह से ही ब्लास्टिंग करनी है तो यहां के लोगों को पुनर्वास दिया जाए. उन्होंने साफ कहा कि यहां पर लोगों को जो भी परेशानी हो रही है .यह सब प्रबन्धन के लापरवाही की वजह से हो रही है और आज उनका यह प्रदर्शन प्रबंधन के लापरवाही के खिलाफ किया जा रहा है . उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी नेताओं के साथ मिलकर यहां पर पैसे और कोयले की लूट की जा रही है.सीटू नेता रुनु दत्ता, सुप्रियो रॉय ने बताया कि कुनुस्टोरिया एरिया के महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि ब्लास्टिंग के दौरान ग्राम के दो व्यक्ति मौजूद रहेंगे,वही सोलर लाइट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता