आसनसोल के सोनू हॉकर की बेरहमी से की गई हत्या,दोषी की गिरफ्तारी की जा रही मांग रही,





 आसनसोल-आसनसोल स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म के पास सोमवार प्रातः मोहम्मद सोनू नामक एक हाकर की लाश पाई गई ,वह 7 नंबर फ्लैटफॉर्म में पानी बेचा करता था.आशंका जताई जा रही है कि मोहम्मद सोनू की हत्या की गई है .इस मामले को लेकर आज राष्ट्रवादी हॉकर्स यूनियन की तरफ से भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने आसनसोल उत्तर थाना अधिकारियों से मुलाकात की और मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए और इस मामले में जो भी दोषी हैं उनको सजा दी जाए. गौरव गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आसनसोल और खासकर के रेल परिसर इलाके में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. चोरी की वारदातें हो रही हैं .जिससे इलाके के लोग काफी दहशत में है .उन्होंने कहा कि रेल पार इलाके में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है. छोटे-छोटे बच्चे भी विभिन्न प्रकार का नशा कर रहे हैं .उन्होंने उत्तर थाना अधिकारियों से मांग की की इन घटनाओं पर नकेल कसी जाए और मोहम्मद सोनू की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जाए उन्होंने कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर सच्चाई सामने नहीं आती तो राष्ट्रवादी होकर यूनियन की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर