रेल क्रासिंग में गिट्टी लदे डंपर ने दूसरे डंपर से टकराने पर सामने का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त



 जामुड़िया - जामुड़िया थानांतर्गत जादु डांगा मोड़ से राजा रामा डांगा ग्राम को जाने के मध्य रेलवे क्रासिंग 3 नम्बर पर मंगलवार सुबह गिट्टी लदे हाईवे सामने से जा रही दुसरे हाईवा को पिछे से अनियंत्रित हो टक्कर मार दिया,जिसके कारण उस हाईवा के सामने का पुरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ,हालांकि इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुई.इसकी जानकारी देते हुए रेलवे गेटमैन चिरनजीत माजी ने बताया कि सुबह गिट्टी से भरे एक हाइवा राजाराम डांगा मोड़ से आ रहा था, इसके आगे एक ओर हाइवा इसी रास्ते से जा रहा था, जब पहले वाला हाइवा यह रेलवे क्रासिंग करने लगे तभी पीछे तेज गति से आ रहे उस हाइवा ने उसे पीछे से धक्का मार दिया, जिसके कारण पीछे के हाइवा के चक्का ब्लास्ट हो कर सामने का हिस्सा के पर ख्च्चे उड़ गए , लेकिन गनीमत यह था कि हाइवा ड्राइवर को केवल पैर में चोट लगी. उसे एम्बुलेंस से तुरंत ही इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , ओर क्षतिग्रस्त हाईवा को जल्द से जल्द यहां से हटाने का प्रयास किया गया. इसकी सूचना हमने अपने रेलवे के उच्च अधिकारी को दिया. मौके पर आरपीएफ ,रेलवे अधिकारी, जामुड़िया थाना के ट्रैफिक पुलिस के साथ सुपर स्मेल्टर्स कारखाना के सुरक्षा अधिकारी पहुच कर फंसे हुए हाईवा को निकालने का कार्य किया.ज्ञात हो कि इस रेलवे लाइन के माध्यम से जादू डांगा स्तिथ सुपर स्मेल्टर्स कारखाना में लौह सामग्री लाई जाती है.

  इस घटना के कारण इस फाटक से कच्चा माल लाने वाले ट्रेन घण्टो बाधित रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर