फैक्ट्री गेट पर श्रमिक के शव रखकर मुआवजे की मांग लेकर परिवार के लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया





रानीगंज-रविवार की रात रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र स्तिथ श्याम सेल पावर लिमिटेड कारखाना के आवासीय इलाके में बांकुड़ा जिले के छतना थाना क्षेत्र के निवासी श्रमिक श्रीकांत मंडल (26) की मौत हो गयी. मजदूर के शव के पोस्टमार्टम के बाद फैक्ट्री गेट पर उसका शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उस व्यक्ति की मौत के बारे में जानने के बावजूद, फैक्ट्री अधिकारियों ने उसके परिवार को सूचित नहीं किया, बल्कि उसे स्थानीय अस्पताल भेजने के बजाय आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया . कारखाना प्रबन्धन के लापरवाही मुद्दे एवं मुवावजा के लिए उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश यादव,पार्षद ज्योति सिंह के साथ-साथ बांकुड़ा ज़िले के छातना ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सभापति सपन कुमार सह संगठन के अन्य नेताओं ने भी आकर हिस्सा लिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांडी की पुलिस मौके पर आ गयी हालांकि फैक्ट्री अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की .घटना से पूरे इलाके में तनाव पसर गया .घटना के बारे में छतना ब्लॉक आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष श्रीकांत मुखर्जी ने बताया कि बांकुड़ा के धबल गांव निवासी 26 वर्षीय श्री कांत मण्डल मंगलपुर के श्याम कारखाने में काम किया करता था. कल रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे रानीगंज के किसी स्थानीय अस्पताल में भर्ती न कर कर आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया और उसके परिजनों को बांकुड़ा में यह खबर दी गई कि उसकी मौत हो गई .घटना की जानकारी पाकर जब वह यहां पर आए और वह लोग कारखाना प्रबंधन के साथ जब उन्होंने बातचीत की तो कारखाना प्रबंधन की तरफ से कोई सार्थक उत्तर नहीं दिया गया. इसी के खिलाफ कारखाना गेट पर मृतक का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात