आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कुमारडीह ग्राम पहुंच कर रेलवे हॉल्ट निर्माण की संभावना को लेकर परिदर्शन किया






रानीगंज-आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल शुक्रवार को आज तीराट ग्राम पंचायत अंतर्गत कुमारडीह ग्राम पहुंची,यहां पर स्थानीय लोगों की मांग है कि एक रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाए .उसे सिलसिले में आज विधायक रेलवे के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने आई थी .इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पर एक रेलवे स्टेशन बनाया जाए ,ताकि यहां के आदिवासी बहुल इलाके के लोगों को सुविधा हो,और कम से कम लोकल ट्रेनों का ठहराव हो. उन्होंने कहा कि भारत के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं . हाल ही में केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल यहां पर आए थे तो उन्होंने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम के साथ भी बैठक की थी और यहां पर रेलवे स्टेशन बनाने को लेकर चर्चा की थी .उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यहां पर रेलवे स्टेशन बनाने को लेकर एक प्रस्ताव रेलवे मंत्री के पास भेजा जाएगा और अगर तकनीकी और असुविधा नहीं रही तो यहां पर जरूर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा. हालांकि इस बारे में पूर्व रानीगंज पंचायत समिति के सभापति सह टीएमसी नेता विनोद नोनिया से बात की तो उन्होंने इसे चुनाव से पहले राजनीतिक शो -बाजी करार दिया .उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार बंगाल को हमेशा वंचित करते रही है. मनरेगा का पैसा नहीं दिया जा रहा है. जब ममता बनर्जी रेलवे मंत्री थी उसे समय बंगाल में रेलवे द्वारा जो कार्य किया गया था वह ऐतिहासिक है .उस तरह का काम अब तक किसी ने नहीं किया है .उन्होंने कहा कि यह भी लोकसभा चुनाव से पहले सिर्फ दिखावे के लिए किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर