बंद हुए बल्लभपुर पेपर मिल को चालू करने की मांग को लेकर सीटू ने किया विरोध प्रदर्शन





 रानीगंज के बल्लभपुर स्तिथ बल्लभपुर पेपर मिल बीते 7 जनवरी से बंद कर दिया है , जिसके कारण श्रमिकों का वेतन भी नहीं हो पा रही है कारखाना को पुनः चालू करने एवं श्रमिकों के बकाया राशि प्रदान करने की मांग को लेकर बल्लभ पुर पेपर मिल श्रमिक यूनियन सीटू की ओर से एक विरोध जुलूस निकालकर पेपर मिल गेट के समझ विरोध प्रदर्शन किया गया . इस मौके पर श्रमिक नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा की श्रमिकों से 8 घंटा काम करने के लिए कहा जाता है लेकिन टीएमसी से जुड़े श्रमिक नेता अपने दायित्व का पालन नहीं करते. उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में इस पेपर मिल को खुलवाने के लिए कारगर कदम नहीं उठाया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा के पेपर मिल के श्रमिकों को कितना वेतन दिया जाएगा यह पेपर मिल के श्रमिक तय करेंगे ना कि अभिजीत घटक. उन्होंने कहा कि आईएन्टीटीयूसी नेता अभिजीत घटक अपने पद का दुरुपयोग करके धांधली कर रहे हैं, श्रमिकों के हितों के अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि अब श्रमिक अपने श्रम को कितनी कीमत पर बेचेंगे वह तय करने का अधिकार श्रमिकों के पास होगा ना कि किसी नेता के पास.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर