रानीगंज में विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनपर लिखा हुआ है कि बंगाल में विकल्प राजनीति





रानीगंज-रानीगंज में विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं जिनपर लिखा हुआ है कि बंगाल में विकल्प राजनीति . इसे लेकर रानीगंज की राजनीति में बहस छिड़ गई है. इसे लेकर रानीगंज के पूर्व विधायक रूणु दत्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि यह पता नही किसने यह पोस्टर लगाए हैं, जिसका भी यह काम है वह लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वैकल्पिक राजनीति क्या होगी .इसका खुलासा पोस्ट में नहीं किया गया है. इसी से पता चलता है कि उनके पास कोई नीति नहीं है और वह सिर्फ लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं .उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में यह बात साबित हो चुकी है की एकमात्र वामपंथी ही वैकल्पिक राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं .इस वजह से आज हर एक इंसान वामपंथियों की तरफ देख रहा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र और राज्य के सरकार है जन विरोधी नीतियां अपना रही हैं लोगों को संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है. अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है. इससे बचने का सिर्फ एक ही उपाय है वह है वामपंथियों की वैकल्पिक राजनीति और यही एकमात्र राजनीति है जो आने वाले समय में सभी लोगों द्वारा स्वीकार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ पोस्टर लगा देने से वैकल्पिक राजनीति की दशा तय नहीं होती इसके लिए कुछ दिशा बताने की आवश्यकता होती है जो कि उन पोस्टरों में नदारद है . वही 34 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद रणजीत सिंह उर्फ ज्योति सिंह ने कहा कि रात के अंधेरे में किसने वह पोस्टर लगाए हैं. यह पता नहीं चल रहा है .अगर किसी को सही मायने में लोगों के लिए वैकल्पिक राजनीति की दिशा दिखानी है तो उन्हें दिन के उजाले में लोगों के लिए राजनीति करनी चाहिए, और लोगों को इस वैकल्पिक राजनीति के बारे में बताना चाहिए .उन्होंने कहा कि यह किसका काम है ,पता नहीं चल रहा है .पोस्टर तिरंगे के रंग से रंगा है, तिरंगा कांग्रेस का भी रंग है ,हो सकता है कि कांग्रेस की तरफ से लगाया गया हो या फिर किसी और द्वारा भी लगाया गया. हो सकता है यह साफ नहीं है कि किसने यह लगाया है, लेकिन जिसने भी यह लगाया है उसका एकमात्र उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना ही है. वहीं रानीगंज मंडल एक भाजपा अध्यक्ष देवजीत खां ने बताया कि इस तरह के पोस्ट हाल ही में कोलकाता में भी देखे गए थे, जहां पर नए तृणमूल कांग्रेस की बात की गई थी. अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में उसे नए तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे हो सकता है कि इस बार भी ऐसा ही कुछ किया गया हो उन्होंने कहा कि जिस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं. वह किसी छोटे प्रेस से प्रिंटिंग नहीं करवाया गया होगा .इसी से साफ पता चलता है कि इसके पीछे पैसों का बड़ा खेल है और राज्य में इतने बड़े पैमाने पर पैसों का खेल सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के नेता ही खेल सकते हैं क्योंकि उनके पास अवैध पैसों का भंडार है .उन्होंने कहा कि विरोधियों को भ्रमित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा ही यह किया गया होगा, क्योंकि रानीगंज की धरती पर अब तृणमूल कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. इस वजह से इस तरह से पोस्टर लगाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है ,वहीं पंजाबी मोड इलाके में दुकान लगाने वाले एक और दुकानदार से बात की तो उन्होंने कहा कि वह रात में करीब 12:00 तक अपनी दुकान लगाते हैं ,लेकिन जब तक वह यहां पर रहे. उन्होंने किसी को भी इस तरह के पोस्टर लगाते नहीं देखा. हो सकता है कि उनके चले जाने के बाद इस तरह के पोस्टर लगाए गए हो. उन्होंने तो यहां तक कहा कि मीडिया कर्मियों द्वारा उनको यह पोस्ट दिखाए गए, तब उनकी नजर उन पोस्टरों पर पड़ी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली