ओवर लोड वाहनों के विरोध में हाड़ाभांगा ग्राम रक्षा कमिटी ने जताया विरोध







रानीगंज-ओवरलोड वाहनों के कारण हाड़ाभांगा गांव की सड़क से जुड़ा पुल जर्जर हो गया है, ईसीएल द्वारा भारी ब्लास्टिंग के कारण गांव के कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं. इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को निमचा कोलियरी एजेंट कार्यालय में रानीगंज प्रखंड के हाड़ाभांगा गांव से जुड़े कुछ मांगों को लेकर हाड़ाभांगा ग्राम रक्षा कमिटी के बैनर तले महिला पुरुषों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया .इस बारे में ज्ञापन सौंपने आई महिलाओं में से मिस्टू गोप ने बताया कि उनके इलाके में जो रास्ता है,वह और ग्राम से जुड़े पुल दोनों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है .वहां से पार होते समय हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है. इस मुद्दे पर ही आज उन्होंने निमचा कोलियरी एजेंट से मुलाकात कर रास्ते तथा पुल की मरम्मत की मांग उठाई .उन्होंने कहा कि इससे पहले स्थानीय प्रशासन स्तर पर भी उन्होंने अपनी बातों को रखा था, लेकिन आश्वासन तो हर जगह से मिलता है लेकिन काम अभी तक नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए ही आज यह ज्ञापन सौंप गया. उन्होंने कहा कि यहां पर स्थानीय ग्रामीणों की जमीन लेकर कोलियरी बनाया गया है ,लेकिन यहां के स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिलती है,उल्टा ईसीएल ग्राम के युवकों को झूठा केस देकर फंसा रहे है. बाहर से लोग आकर यहां पर नौकरी कर रहे हैं गाडियां चला रहे हैं ,लेकिन यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ,यहां तक की सड़क और पुल की भी हालत इतनी खराब है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इस बारे में निमचा कोलियरी के एजेंट से बात की तो उन्होंने कहा कि आज स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी परेशानियों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा .उन्होंने कहा कि उनकी बातों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उनकी समस्याओं के निराकरण की कोशिश की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर